Tata Harrier EV AWD ( All Wheel Drive ): भारत की गौरवशाली इलेक्ट्रिक SUV
Tata Harrier EV सिर्फ एक SUV नहीं है, ये भारत की शान है। जब कोई भारतीय कंपनी इतनी मेहनत और लगन से एक ऐसी गाड़ी बनाती है जो विदेशी गाड़ियों को टक्कर देती है, तो हर भारतीय के दिल में गर्व की भावना जागती है। Tata Harrier EV ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में नई क्रांति ला दी है। इसकी शानदार तकनीक, दमदार डिजाइन और किफायती कीमत ने भारतीय ऑटो मार्केट में तहलका मचा दिया है। अब हमें भी महसूस होता है कि हम भी किसी से कम नहीं हैं।
Tata Harrier EV टेक्नोलॉजी और कीमत का बेहतरीन मेल:
Tata Harrier EV AWD ने फिर एक बार साबित कर दिया है कि किफायती SUV का मतलब कभी भी घटिया क्वालिटी नहीं होता। इस SUV में Tata की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। इसकी बैटरी परफॉर्मेंस, रेंज और ड्राइविंग एक्सपीरियंस सिर्फ बढ़िया नहीं बेहतरीन है। Tata Harrier EV AWD की एक बार फुल चार्ज करने पर रेंज लगभग 622 किमी तक है। यह हर भारतीय यूजर के लिए एक सपना था कि ऐसी EV हो जो लंबी दूरी तय कर सके और बार-बार चार्जिंग की चिंता ना हो।
डिज़ाइन की बात करें तो Tata Harrier EV AWD एकदम स्टाइलिश और मॉडर्न लुक में आती है। Aerodynamic डिजाइन, LED DRLs और eco-friendly alloy wheels इसे खास बनाते हैं। इसे देखकर कोई भी कहेगा कि “यह SUV किसी विदेशी कंपनी की होगी”, लेकिन जब पता चलेगा कि यह भारत की अपनी Tata कंपनी की है, तो दिल से बस एक ही शब्द निकलेगा – गर्व है TATA पर !
Tata Harrier EV वेरिएंट्स और कीमत:
Tata Harrier EV भारत में अलग-अलग वेरिएंट्स में उपलब्ध होगी। उम्मीद की जा रही है कि इसके मुख्यतः तीन वेरिएंट्स होंगे:
- Tata Harrier EV AWD Standard – लगभग ₹28 लाख (एक्स-शोरूम)
- Tata Harrier EV AWD Long Range – लगभग ₹32 लाख (एक्स-शोरूम)
- Tata Harrier EV AWD Luxury – लगभग ₹35 लाख (एक्स-शोरूम)
- हर वेरिएंट में अलग-अलग बैटरी रेंज, फीचर्स और चार्जिंग स्पीड मिलेगी।
Tata Harrier EV: कलर ऑप्शन:
- मिडनाइट ब्लैक (Midnight Black)
- आर्कटिक व्हाइट (Archtic White)
- ओशियन ब्लू (Ocean Blue)
- ड्यूल टोन (ब्लैक रूफ के साथ (Black))
- ये कलर ऑप्शन इसे और भी ज्यादा आकर्षक बनाते हैं।
फ्यूल गाड़ी vs Tata Harrier EV:
Tata Harrier EV में चार्जिंग का खर्च और फ्यूल की बचत:
Tata Harrier EV AWD की बैटरी लगभग 60-70 kWh की है। अगर हम औसतन 7 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिजली की दर मानें तो एक बार फुल चार्ज करने का खर्च: 60 यूनिट x ₹7 = ₹420 (लगभग) यानि एक बार फुल चार्ज करने में ₹400-₹450 का खर्च आता है। अगर आप इसे फुल चार्ज पर 600 किमी चलाते हो तो प्रति किमी खर्च ₹0.70 से ₹0.75 तक आता है।
अगर यही दूरी पेट्रोल SUV से तय करें तो:
- अगर SUV का माइलेज 12 किमी प्रति लीटर मानें और पेट्रोल का दाम ₹100 प्रति लीटर मानें तो: 600 किमी ÷ 12 = 50 लीटर तो 50 लीटर x ₹100 = ₹5000 खर्च लगभग आता है
- Tata Harrier EV AWD को एक बार फुल चार्ज से 600 किमी चलाया जा सकता है इसका लगभग चार्जिंग खर्च : EV खर्च: ₹450 मात्र लगता है और फ्यूल वाले गाड़ियों में लगभग Petrol खर्च: ₹5000 रूपए होते है यानि की कुल
बचत: ₹4550 प्रति फुल चार्ज
मतलब हर बार फुल चार्ज करने पर करीब ₹4500 से ₹4600 की सीधी बचत। ये लॉन्ग टर्म में बहुत बड़ा फर्क ला सकता है।
Tata Harrier EV की ग्राहक रेटिंग:
अब तक जितने भी एक्सपर्ट्स और शुरुआती ग्राहकों ने Tata Harrier EV AWD का अनुभव लिया है, उन्होंने इसे 5 में से 4.6 स्टार की शानदार रेटिंग दी है। जो की एक बहुत ही अच्छी बात है
- ग्राहक रेटिंग: ⭐️⭐️⭐️⭐️⭐️ 4.6/5
लोगों का कहना है है की इसकी रेंज शानदार है , लुक्स प्रीमियम है , फ्यूल की बचत जबरदस्त है , चार्जिंग नेटवर्क धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है और साथ टाटा के तरफ से एक कदम वायु प्रदूषण को काम करने के तरफ एक प्रयास है!
Tata Harrier EV के फायदे और कमियां:
फायदे:
- लंबी रेंज (622 किमी)
- कम चलने का खर्च
- पर्यावरण के लिए सुरक्षित (Zero Pollution)
- एडवांस्ड सेफ्टी और स्मार्ट फीचर्स
- भारत में बनी
- शानदार वेरिएंट्स और कलर ऑप्शन
- ग्राहक रेटिंग 4.6/5
कमियां:
- चार्जिंग स्टेशन हर जगह नहीं हैं
- लंबी यात्रा में चार्जिंग की योजना बनानी पड़ती है
- शुरुआती कीमत कुछ लोगों को थोड़ी ज्यादा लग सकती है
Tata Harrier EV AWD का भारत में क्या है प्रभाव ?
Tata Harrier EV AWD सिर्फ एक SUV नहीं है, यह भारतीय भावना, मेहनत और टेक्नोलॉजी का प्रतीक है। यह दिखाता है कि भारत सिर्फ विदेशी चीजें इस्तेमाल करने वाला देश नहीं है, बल्कि भारत खुद विश्वस्तरीय गाड़ियाँ बना सकता है। और ऐसे पूरे भारत का सबसे भरोसेमंद और सुरक्षित गाड़िया बनाकर आज टाटा हर एक भारतीय नागरिको के हृदय में एक अलग जगह बना चूका है जो की एक बहुत ही टाटा और हम भारतीयों के लिए गर्व की बात है| हर बार जब हम सड़क पर किसी Tata Harrier EV AWD को चलते हुए देखते हैं, तो सिर्फ SUV नहीं, देश की मेहनत, देश की तकनीक और देश का गर्व नजर आता है। (BitNovaa की नजर से)
BitNovaa की टीम मानती है कि Tata Harrier EV AWD ने भारत के इलेक्ट्रिक व्हीकल सेक्टर में एक नया बेंचमार्क सेट कर दिया है। यह गाड़ी सिर्फ टेक्नोलॉजी की नहीं, बल्कि हर एक भारतीय की सपने की कहानी है।
हम आपके लिए ऐसी ही ताज़ा और दिल से जुड़ी खबरें लाते रहेंगे। Tata Harrier EV AWD की हर अपडेट, हर नए मॉडल और हर नए फीचर की जानकारी आपको सबसे पहले BitNovaa पर मिलेगी।
Tata Harrier EV भारतीय दिल से:
आखरी में हम यही कहेंगे कि अगर आप एक ऐसी SUV ढूंढ रहे हैं जो सिर्फ एक गाड़ी नहीं, बल्कि देश का गर्व हो – तो Tata Harrier EV AWD आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।
अगर आपको यह जानकारी पसंद आई हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और ऐसी ही शानदार खबरों के लिए जुड़े रहें BitNovaa के साथ।
हृदय की गहराईयो से आभार ! 🙏
One thought on “Tata Harrier EV : भारत की गौरवशाली इलेक्ट्रिक SUV”